Site icon Samagra Bharat News website

पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का निधन, 95 वर्षीय पोप ने आज सुबह 9:34 बजे ली अंतिम सांस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31दिसंबर। पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का निधन हो गया है. वेटिकन ने 95 वर्षीय पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट के निधन की घोषणा कर दी है. पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु में से एक थे. वेटिकन के अनुसार, पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट सोलहवें ने आज सुबह 9:34 बजे अंतिम सांस ली. पोप एमेरिटस के निधन से दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई. ईसाई समुदाय को पोप के निधन से झटका लगा है.

पिछले कई दिनों से पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट की हालत बेहद गंभीर थी. वेटिकन ने एक दिन पहले ही बताया था कि पोप की हालात स्थिर है. उन्होंने कमरे में निजी प्रार्थना सभा में हिस्सा भी लिया था. कहा गया था कि वह ठीक हैं और ठीक से आराम करने में भी सक्षम हैं, हालांकि पिछले कई दिनों से लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरवट आ चुकी थी. आज उनका निधन हो गया.

Exit mobile version