Site icon Samagra Bharat News website

इजरायल एम्बेसी में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 जनवरी। विजय चौक के पास दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को आग लगा ली. बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल कुलदीप ने खुद आग लगाई थी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और इसके बाद घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप मानसिक तौर पर थोड़ा डिस्टर्ब है. आग लगाने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें

आखिर क्यों दिल्ली की सड़कों से गायब है दिल्ली पुलिस?
वहीं दूसरी घटना में, दिल्ली स्थित इजरायल एम्बेसी में तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली. खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान का नाम अशोक कुमार है. अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे. आत्महत्या करने की वजह की फिलहाल जानकरी नहीं मिली है. मामले की जांच जारी है.

Exit mobile version