Site icon Samagra Bharat News website

शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर को लगी चोट, हाथ की हुई सर्जरी

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद, 7जनवरी।बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई। उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मामूली सर्जरी के बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के एक कार चेजिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे जब चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन डालने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी फिल्मों में भी जमकर गाडिय़ों का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

Exit mobile version