Site icon Samagra Bharat News website

सिध्यानी पाटनी इंडिया टीम की एडमिनिट्रेटर बनी

समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 14जनवरी।मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ज्वाईंट सेक्रेट्री सिध्यानी पाटनी को बीसीसीआई ने वुमन्स वर्ल्ड कप, दक्षिण अफ्रीका और ट्राई सिरीज, लंदन के लिए भारतीय वुमन्स क्रिकेट टीम का एडमिनिस्ट्रेटर अपाईंट किया है। वुमन्स वर्ल्ड कप के लिए चयन कि गई इंडिया टीम में मध्यप्रदेश वुमन्स क्रिकेट टीम की केप्टन पूजा वस्त्रकार को भी शामिल किया गया है। सुश्री पाटनी बुधवार को डेढ़ माह के दौरे पर रवाना हुई । उन्होंने आशा जताई कि भारतीय टीम वुमन्स वर्ल्ड कप अवश्य जीतेगी । स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. में एडमिनिस्ट्रेटर चुने जाने पर सुश्री पाटनी का स्वागत किया। स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव, वरिष्ठ पत्रकार रचना जौहरी, अभिषेक सिसोदिया एवं सुदेश गुप्ता ने सुश्री पाटनी को शुभकामनाएं दी ।

Exit mobile version