पवन कुमार बंसल।
राहुल की हरियाणा यात्रा का साइड इफ़ेक्ट -अमित शाह भी करेंगे हरियाणा में रैली।
एक दशक पहले लालू मातूराम की जलेबियों के लिए महशूर जाटलैंड के गढ़ गोहाना में भूपिंदर सिंह हूडा ने रैली की थी, जिसे उनके राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंदर ने विश्व की सबसे बड़ी रैली बताया था। रैली में चंडीगढ़ से नामी -गिरामी अखबारों के सम्पादको को हेलीकाप्टर से गोहाना लाया गया और उन्हें महंगे गिफ्ट भी दिए थे सो रैली की कवरेज भी अच्छी हुई।यह लेखक भी दिल्ली से बस में बैठकर रैली कवर करने गया था और तहलका चैनल ने उसे रैली पर टीपणी करने के लिए लाइव जोड़ा था जिसपर पुरे प्रदेश में हंगामा हो गया था। पुलिसिया डंडा चला कर तहलका का प्रसारण सारे हरियाणा में बंद करवा दिया था।
अब उसी गोहाना में ,चीफ मिनिस्टर मनोहर लाल की गुहार पर उनकी जनविरोधी नीतियों के चलते आई सी यू में दाखिल उनकी सरकार को संजीवनी देने ,भाजपा के चाणक्य अमित शाह दहाड़ेंगे। यही नहीं राहुल की यात्रा से चिंतित ,अमित शाह प्रदेश के गुरुग्राम ,नरवाना और यमुनानगर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाह की बूस्टर डोज़ का कितना असर होगा यह अभी देखना है। हां ,हूडा की रैली की तरह इस रैली की मीडिया में कवरेज जबरदस्त हो जाएगी। वैसे मनोहर लाल जी अगर आप अफसशाही की बजाये प्रदेश के जनता से प्यार की पींगे बढ़ाते तो शायद इस रैली की जरूरत ही नहीं पड़ती। हालांकि में कोई एस्ट्रोलोजर नहीं लेकिन अभी कह सकता हूँ की उस रैली में अमित शाह और मनोहर लाल एक दूसरे को पंत और निराला कहेंगे।
मनोहर उन्हें राजनीति का चाणक्य और अमित शाह कहेंगे की मनोहर लाल अब तक के सबसे बेहतर चीफ मिनिस्टर है। और हिंदी अखबारों की पेज वन पर सुर्खी होंगी ‘मनोहर लाल की पीठ थपथपा गए अमित शाह “
गुस्ताखी माफ़ हरियाणा।

