Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया न्यायमूर्ति सबीना को

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 23 जनवरी। उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया । इस संबंध में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई। मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद 21 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे।
जस्टिस सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। उन्हें 1986 में सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया था। इसके बाद, उन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में सितंबर 2004 में सत्र न्यायाधीश बनीं।
उन्हें 12 मार्च, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उसके बाद उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय भेजा गया जहां 11 अप्रैल, 2016 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। 8 अक्टूबर, 2021 को न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। पहले भी, न्यायमूर्ति सबीना को 25 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version