समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद/दिल्ली, 24 जनवरी। उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला जी ने धोषणा कर कहा था कि वर्षा से प्रदेश की सडके टूट गई हैं। सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र की सडकों को जोकि लोक निर्माण विभाग के अतंर्गत आती है उनको दुरुस्त करने के लिए 25-25 करोड रुपये जारी करने का निर्णय लिया है इसी को लेकर विधायक नीरज शर्मा ने अपने कार्यालय के पत्र क्रमंाक 498 दिनंाक 19/08/2022 को अपनी विधानसभा के गावों की 20 सडको को रिपरेयर एंव दुरस्त करने के लिए मांग पत्र दिया था।

इसके अतिरिक्त जो सडके रह गई है उनके टेंडर की मिर्याद अनुसार ठेकेदारो को नोटिस जारी किया जा रहे है कि Defect Liability Period के तहत सडको को रिपेंयर करे। विधायक नीरज शर्मा ने उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला जी से उनके कार्यालय चण्डीगढ मिलकर उपरोक्त 11 सडको की राशि जारी करने बारे मांग पत्र सौपा।