समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 24 जनुवरी। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने सात दिवसीय ऋषिकेश-हरिद्वार यात्रा का आयोजन किया। करीब 100 मीडियाकर्मियों एवं परिजनों ने इस धार्मिक यात्रा में भाग लिया। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने ऋषिकेश में विशेष गंगा आरती का आयोजन किया और गंगा मैया को 101 फीट लम्बी चुनर अर्पित की ।

हरिद्वार प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों के दल ने आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज के भारत माता आश्रम एवं कनखल आश्रम में पारे के शिवलिंग का अभिषेक, रूद्राक्ष के प्राचीन वृक्ष का पूजन एवं परिक्रमा और भजन संध्या का लाभ लिया। दल ने हर की पौड़ी पर संध्याकाल में होने वाली गंगा मैया की आरती में भाग लिया। मीडियाकर्मियों ने गंगा स्नान और दीप दान भी किया। हरिद्वार की प्रसिद्ध मंशादेवी और चंडीदेवी मंदिर के दर्शन भी किये। मीडियाकर्मियों के दल को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय संसाद रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक मदन लाल कौशिक ने शुभकामनाएं दी। इंदौर से प्रस्थान के वक्त पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सभी मीडियाकर्मियों को विदाई दी। रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शाल, रूद्राक्ष की माला और पवित्र गंगाजल भेंट कर यात्रा के संदर्भ में जानकारी दी।