Site icon Samagra Bharat News website

सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए अभिनेता अन्नू कपूर

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 28जनवरी। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते स्टार अन्नू कपूर को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। अभिनेता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है और अभिनेता अभी पहले से बेहतर हैं।

अन्नू कपूर को आज सुबह गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अभिनेता का हेल्थ अपडेट हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय ने दिया है। उनके मुताबिक, अन्नू कपूर को स्ट में परेशानी के चलते एडमिट किया गया था। अभिनेता का ट्रीटमेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत कर रहे हैं। इस समय अन्नू कपूर स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं।

अन्नू कपूर के हेल्थ के बारे में एक मीडिया संस्थान को बताते हुए अभिनेता के मैनेजर सचिन ने खुलासा किया है कि अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल अभिनेता को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। अन्नू कपूर को आज सुबह-सुबह ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिसकी बाद अब उनकी हालत में सुधार देखा गया है। अन्नू कपूर खाना भी खा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं।

Exit mobile version