Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व पहलवान बबीता फोगाट डब्ल्यूएफआई के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित निगरानी समिति पैनल में शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1फरवरी। भारतीय कुश्ती महासंघ – डब्ल्यूएफआई के विरूद्ध आरोपों की जांच के लिए गठित निरीक्षण समिति के पैनल में पूर्व पहलवान बबीता फोगाट को शामिल किया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के दैनिक प्रशासन के कामकाज की निगरानी के लिये खेल और युवा कार्य मंत्रालय द्वारा गठित निरीक्षण समिति के पैनल में उन्हें शामिल किया गया है। यह समिति यौन दुराचार, उत्पीड़न, धमकी, वित्तीय अनियमितताएं और भारतीय कुश्ती महासंघ की प्रशासनिक चूक के आरोपों की जांच भी कर रही है। बबीता फोगाट इस निरीक्षण समिति की छठी सदस्य हैं। इस समिति का नेतृत्व खेल रत्न पुरस्‍कार विजेता एम सी मैरीकॉम कर रही हैं।

 

Exit mobile version