Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल सुश्री उइके से गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने की भेंट, प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का दिया आमंत्रण

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 3फरवरी। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को कलेक्टर ने प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राज्यपाल को कलेक्टर ने मेले के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को माघी-पुन्नी मेले के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि राजिम माघी-पुन्नी मेला प्रतिवर्ष गरियाबंद जिले में स्थित त्रिवेणी संगम, राजिम में माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है।

राज्यपाल 02 से 06 फरवरी तक रहेंगी दिल्ली प्रवास पर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के 01 से 06 फरवरी 2023 तक दिल्ली प्रवास के प्रस्तावित कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से आंशिक परिवर्तन किया गया है। तद्नुसार राज्यपाल 02 से 06 फरवरी 2023 तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगी।

राज्यपाल सुश्री उइके से कथावाचक ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में कथावाचक श्रीमती चित्रलेखा देवी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रीमती चित्रलेखा देवी से विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर माधव प्रभु, एवं पं. विजय मिश्रा उपस्थित थे।

Exit mobile version