Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्‍त किया है। पार्टी के तमिलनाडु प्रमुख के0 अन्‍नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। कर्नाटक में इस वर्ष के मध्‍य में विधानसभा चुनाव संभावित है।

एक अन्‍य निर्णय में, भाजपा ने सिक्किम में श्री डी0 आर0 थापा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष और एन0 के0 सुब्‍बा को विधायक दल का नेता नियुक्‍त किया है। श्री डी0 टी0 लेपचा को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है।

Exit mobile version