Site icon Samagra Bharat News website

चित्तौड़गढ़ में बीजेपी नेता के बेटे को बीच सड़क मारी 8 गोलियां, मौके पर ही मौत

समग्र समाचार सेवा
जयपुर , 4फरवरी।राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भाजपा के कार्यकर्ता को बीच सड़क 8 गोलियां मारी. आठ उसके शरीर से आर पार हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद अब पूरे जिले में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद हत्या करने वाले 5 से 6 हत्यारे अलग-अलग दिशाओं में पैदल ही भाग गए। उनकी तलाश के लिए रात से छापेमारी जारी है। मामला निंबाहेड़ा इलाके का है. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बंटी उर्फ विकास आंजना है। वह 28 साल का था. उसके पिता बापूलाल आंजना भाजपा बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं और पिता पुत्र वर्तमान में भी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

मौके पर ही हो गई मौत

पुलिस ने बताया कि विकास के एक दोस्त ललित की बेटी की मौत हो गई थी। विकास उसका दुख बांटने ही गया था। विकास और उसके दो दोस्त एक ही बाइक पर थे। विकास अपने साथियों के साथ लौट रहा था तो तो निंबाहेड़ा इलाके में उसे घेर लिया गया। विकास के दोनों दोस्त छुप गए, लेकिन वहां घात लगाकर बैठे तीन से चार बदमाशों ने विकास को गोलियों से भून दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार ने शव लेने से किया इनकार

घटना के बाद से विकास के पिता और परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं. विकास की शादी कुछ समय पहले हुई थी। उसे एक साल की एक बेटी भी है। उधर, शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना को आपसी रंजिश मान रही है।

Exit mobile version