Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 स्कूली बच्चों की मौत

समग्र समाचार सेवा
रायपुर , 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर के पास वीरवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतक बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा।

सभी बच्चे निजी स्कूल में पढ़ते थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके छात्रों की मृत्यु होने पर दुख जताया है। बघेल ने घायलों की मदद के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है।

Exit mobile version