Site icon Samagra Bharat News website

UPSC के सचिव के रूप में हुई IAS वसुधा मिश्रा की नियुक्ति

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 फरवरी। वसुधा मिश्रा (IAS: 1987: TG) को एक साल के कार्यकाल के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा बुधवार (08.02.2023) को जारी एक आदेश के अनुसार सुश्री मिश्रा को उनकी सेवानिवृत्ति (28.02.2023) की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए पद पर फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है, यानी 1 मार्च, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक। या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

Exit mobile version