Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के गुरदासपुर में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन; बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा

समग्र समाचार सेवा
गुरदासपुर, 9 फरवरी। पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा इस पर गोलीबारी करने के बाद मानव रहित हवाई वाहन पाकिस्तान लौट गया। अधिकारी के मुताबिक, ड्रोन को गुरदासपुर में अदिया सीमा चौकी के पास बुधवार को रात करीब 9:40 बजे देखा गया। ।

अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर 16 राउंड गोलियां चलाईं और रोशनी देने वाले बम का भी इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।

Exit mobile version