Site icon Samagra Bharat News website

मेघालय में कल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 फरवरी।मेघालय में कल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। राज्य के 60 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 12 जिलों में कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद 375 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, जिनमें से 36 महिला उम्मीदवार हैं। इस बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कई पहल कर रहा है। आकाशवाणी को मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खारकोंगोर ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र के पहले पांच मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले पांच मतदाताओं को पुरस्कार देगा।

Exit mobile version