Site icon Samagra Bharat News website

मशहूर पॉप संगीतकार बर्ट बछराच लॉस एंजिल्स में निधन , 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

समग्र समाचार सेवा
वॉशिंगटन, 10फरवरी।मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। एक गीतकार, संगीतकार, निर्माता और अरेंजर्स के रूप में पचास वर्षों तक अमेरिकी लोकप्रिय संगीत में एक प्रभावशाली व्यक्ति बर्ट बछराच का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच 94 वर्ष के थे।

बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें ‘डू यू नो द वे टू सैन जोस’, ‘वॉक ऑन बाय’ और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बर्ट का निधन प्राकृतिक कारणों के चलते लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने इसकी जानकारी दी। बर्ट व्हाइट हाउस में अक्सर अतिथि के तौर पर शामिल होते थे, भले ही राष्ट्रपति रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट। 2012 में बराक ओबामा, जिन्होंने एक अभियान के दौरान ‘वॉक ऑन बाय’ में कुछ सेकंड गाया था, ने उन्हें गेर्शविन प्राइज दिया था। बर्ट के कंपोजिशन को ग्लोबली पसंद किया जाता था और ऐसे में उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए थे।

बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था। इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीते थे। उन्हें प्रोमिसिस के लिए ब्रॉडवे पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने फिल्मों के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किए थे, जिसमें ‘व्हाट्स न्यू, पुसीकैट?’, ‘अल्फी’ और 1967 जेम्स बॉन्ड स्पूफ कैसीनो रोयाले शामिल हैं। इसके अलावा उनके बेहतरीन कंपोजिशन में ‘आई से ए लिटल प्रेयर’, ‘आई विल नेवर फॉल इन लव अगेन’, ‘दस गाय्ज इज इन लव विद यू’ सहित कई हिट नंबर शुमार हैं।

Exit mobile version