Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के अंबासा में रैली को संबोधित किया, कहा भाजपा ने त्रिपुरा को भयमुक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गठबंधन के सहयोगियों पर राज्य के विकास को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ त्रिपुरा के विकास की रफ्तार तेज की गई है। धलाई जिले के अंबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की पहचान अब हिंसाग्रस्‍त राज्‍य या पिछड़ापन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सभी राजनीतिक दलों के झंडे नज़र आ रहे हैं। हालाँकि, पाँच साल पहले यह संभव नहीं था और केवल एक ही पार्टी का झंडा देखा जाता था और वह सीपीआई (एम) का था।

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा को भयमुक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने से राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हुई है। पहले केवल सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को लाभ मिलता था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लोग बड़ी मुश्किल से थानों तक पहुंच पाते थे लेकिन भाजपा सरकार में राज्य में कानून का राज है।

श्री मोदी ने कहा कि पहले हिंसा के दौर में महिलाओं पर बहुत अत्याचार हुआ, लेकिन अब उनका सशक्तिकरण हो रहा है और उनका जीवन आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ढालिया को पिछड़े जिले से बदलकर आकांक्षी जिला बना दिया है। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और राजय सरकार को धलाई के लोगों की सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

Exit mobile version