Site icon Samagra Bharat News website

क्या फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों को दी चेतावनी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11फरवरी।उत्तर पश्चिम भारत पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है, लेकिन अब ये पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जहां लोग ठंड को टाटा कर रहे है, वही एक बार फिर ठंड होने के अनुमान लगाए जा रहे है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। इससे अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित पूरे राजस्थान में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कई दिन तक सतही हवाएं भी चलेंगी।

14 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाएं एक बार फिर दिशा बदल देंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम में वृद्धि होगी। हालांकि इसकी तीव्रता कम होगी। अब कह सकते हैं कि उत्तर पश्चिम भारत से सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। लंबी अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी और मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

Exit mobile version