Site icon Samagra Bharat News website

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 फरवरी।महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट में आज शाम भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। केपटाउन के न्यूलैंड्स में यह मैच शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। महिला टी-20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 14 वर्षों में हुए 13 मुकाबलों में से भारत ने 10 मैच जीते हैं।

कल के दो मुकाबलों में, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को और ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पराजित किया।

Exit mobile version