Site icon Samagra Bharat News website

आ रहे हैं 12 और चीते, एक महीने तक रहेंगे क्वारनटाइन

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 12 फरवरी। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का दूसरा जत्था दक्षिण अफ्रिका से जल्द ही आने की उम्मीद है और इसके लिए तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 12 चीतों का दूसरा जत्था 18 फरवरी को यहां आने की उम्मीद है।
हाल ही में इस नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के पहले बैच को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क ले जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका से ग्वालियर ले जाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें कितने नर और मादा होंगे इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मुख्य वन संरक्षक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाए जाने के बाद नियमों के आनुसार, उन्हें एक माह के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। हालांकि, एडीजी, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) एसपी यादव ने अभी तिथि निर्धारित होने से इन्कार किया है।

Exit mobile version