समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12फरवरी। कश्मीर में एक महीने से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पहली बार प्रशासन तुरंत कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. अब तक लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को कब्जा मुक्त करा कर लैंड ट्रांसफर किया जा रहा है. सरकारी सूत्रों के अनुसार लगभग 87 हजार एकड़ की सरकारी भूमि को हाथों-हाथ सरकारी दफ्तरों को सौंप दिया गया है.
पूर्व में छेड़े गए अतिक्रमण हटाओ अभियानों में देखने में आता था कि प्रशासन कब्जा हटा कर सरकारी तख्ती वगैरह लगाकर खानापूर्ति कर देता था. कुछ समय बाद अतिक्रमणकारी यहां पर फिर कब्जा कर लेते थे. इस बार प्रशासन ऐसा करने का मौका ही नहीं दे रहा है. अभियान में आम लोगों की बजाए इस बार रसूखदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि चिन्हित अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया जाता है. यदि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटे तो पूरी प्रॉपर्टी सीज करने की कार्रवाई हो रही है. श्रीनगर में सरकारी जमीन पर बने कुछ होटलों से टूरिस्टों को निकाल कर प्रॉपर्टी को सीज किया.

