Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा के पलवल में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 फरवरी। हरियाणा के पलवल में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. सीवरेज लाइन में मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दबे गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो लोगों को सकुशल बचा लिया गया है.हादसे के शिकार हुए मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया गया है. जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी के नीचे से दबे मजदूर के शव को निकाला गया. जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, पलवल में अलीगढ़ रोड पर सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है. गड्ढे के नीचे मौजूद मजदूरों के ऊपर अचानक मिट्टी गिर गई.
मिट्टी के नीचे दबने से एक मजदूर ने दम तोड़ दिया जबकि दो लोग घायल हुए हैं. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version