Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में श्रद्धा की तरह एक और लडक़ी की हत्या, प्रेमी ने लाश फ्रिज में छिपाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14फरवरी।मित्राऊं गांव से श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसकी लाश ढाबे के फ्रिज में छिपा दी। आरोपी का नाम साहिल गहलोत है और इसी गांव का ही रहने वाला है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की शादी किसी और लडक़ी से तय हो चुकी थी।

प्रेमिका युवक की शादी में बाधा डाल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लडक़ी की लाश ढाबे के फ्रिज में छिपाकर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के कई टुकड़े किए थे।

Exit mobile version