Site icon Samagra Bharat News website

“प्रदेश की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाया जाएगा”:अनुराग सिंह ठाकुर

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 16 फरवरी। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा।

हिमाचल से चार परमवीर चक्र विजेता हैं। इस बारे में भी दूरदर्शन पर कार्यक्रम दिखाए जा सकते हैं। इसमें उच्च गुणवत्ता के उपकरण लगाए जाएंगे। आज इसे समर्पित कर दिया गया है। हर घंटे में खबरों की हाईलाइट बताई जाएगी। हिमाचल के संगीत पर चित्रहार हो, तब मजा जाएगा। पहले चित्रहार देखते थे। अपनी कला-संस्कृति को लोग भूले नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर बताया जा सकता है। रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत अन्य स्थानों को हाईलाइट किया जा सके।

Exit mobile version