Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध यक्षगान गायक श्री बलिपा नारायण भागवत के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध यक्षगान गायक श्री बलिपा नारायण भागवत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“श्री बलिपा नारायण भागवत ने संस्कृति के संसार में महत्त्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने अपना जीवन यक्षगान गायन के लिये समर्पित कर दिया था और वे अपनी अनूठी शैली के लिये जाने जाते थे। आने वाली पीढ़ियां उनके कार्यों का आदर करेंगी। उनके निधन से व्यथित हूं। उनके परिजनों को मेरी संवेदनायें। ओम् शांति!”

Exit mobile version