Site icon Samagra Bharat News website

एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 फरवरी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन आज एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद राज्य मंत्री डॉ मुरुगन देवघर के लिए रवाना हो गए। श्री मुरुगन महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
इससे पहले डॉ. मुरुगन ने मार्च के पहले हफ्ते में रांची में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए चल रहे हस्ताक्षर अभियान के साइन बोर्ड पर भी हस्ताक्षर किया।

Exit mobile version