Site icon Samagra Bharat News website

ऋतिक रौशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘जोधा अकबर’की रिलीज के 15 साल पूरे

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19 फरवरी।बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर के प्रदर्शन के 15 साल पूरे हो गये हैं।

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनीं फिल्म जोधा अकबर 15 फरवरी 2008 को प्रदर्शित हुयी थी। जोधा अकबर के प्रदर्शन के 15 साल पूरे हो गये हैं।

जोधा अकबर के 15 साल पूरे होने पर प्यार, सम्मान और रॉयल्टी के प्रतीक का जश्न मनाते हुए, आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने एक विशेष वीडियो शेयर करने के साथ जोधा अकबर के सार को रीकैप पेश किया है।आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, जोधा और अकबर का प्यार एक पुरुष और महिला, पति और पत्नी के बीच आपसी सम्मान, सहिष्णुता और खुले विचारों के प्रतीक के रूप में युगों से चमक रहा है। आज हमें गर्व है कि हमारी फिल्म ने यात्रा के 15 साल को पूरा कर लिया है। इस पर हम जश्न मना रहे हैं। यह अनोखी प्रेम कहानी आज भी सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही है।

इस मौके पर ऋतिक रोशन ने फिल्म की कुछ झलकियों के साथ फिल्म के निर्देशक आशुतोष को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। ऋतिक रोशन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे आशुतोष गोवारिकर, जोधाअकबर का हिस्सा बनाने और इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। आपके निर्देशन और मेरे अविश्वसनीय सह-कलाकारों को हमेशा याद किया जाएगा।

Exit mobile version