Site icon Samagra Bharat News website

सर्वधर्म संघ के मंजूर बेग ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिया साधुवाद

समग्र समाचार सेवा
भोपाल ,21 फरवरी।मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने आज जो ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नई शराब नीति की जो घोषणा की है उसका हम खुले दिल से स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री जी को साधुवाद प्रेषित करते है । मंजूर बेग ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि शराब को बढ़ावा देने से कई घर बर्बाद हो जाते है साथ ही युवा पीढ़ी भी दिशाहीन हो खुद को एवं परिवार को बर्बाद कर देती है । साथ ही उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने जो निर्णय अहाते बंद करने और शराब व्यवसाय को हतोत्साही करने की दिशा में लिया है वो ऐतिहासिक है जिससे पूरे मध्यप्रदेश की माता बहने खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है ।

Exit mobile version