Site icon Samagra Bharat News website

अजनाला में हुए बवाल पर बोंली कंगना,मैंने दो साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,25 फरवरी।अजनाला में हुए हंगामे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे। मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैने कहा था। अब समय है गैर-खालिस्तानी सिखों को वहां स्थिति और इरादा साफ करें।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को अजनाला थाने में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल समर्थक घुस गए। हजारों की संख्या में लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान वारिस पंजाब डे के समर्थकों की पुलिस टीम से झड़प हुई। ये लोग अपने संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और साथी तूफान सिंह की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान उग्र भीड़ थाने में घुस गई। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Exit mobile version