Site icon Samagra Bharat News website

लुधियाना में देर रात डेयरी संचालक और नौकर का गला काटकर कत्ल,दूसरे वर्कर पर शक

समग्र समाचार सेवा
लुधियाना ,26 फरवरी।लुधियाना में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देते हुए 2 लोगों की हत्या कर दी गई। ये वारदात सुआ रोड स्थित गांव बुलारा में देर रात करीब 1:30 बजे घटित हुई। हत्यारों ने डेयरी संचालक और उसके नौकर का तेजधार हथियार से गला काट दियाा। मृतक डेयरी संचालक के परिवार ने दूसरे नौकर पर इस डबल मर्डर को करने का शक जताया है।

पीडि़त परिवार ने बताया कि जोतराम देर रात अपने कमरे में सो रहा था। सुबह जब उठे तो उन्हें पता चला कि जोतराम का कत्ल कर दिया गया है। इसी दौरान जांच करने पर पता चला कि पशुओं वाले शेड के नीचे उनके नौकर भगवंत सिंह का शव पड़ा था। जोतराम के बेटे तरसेम ने सुबह देखा कि पिता जोतराम खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उनका पुराना नौकर भगवंत सिंह भी कुछ दूरी पर मरा पड़ा था। जोतराम के पास करीब 4500 रुपए थे। सुबह जब पुलिस ने मौका देखा तो जोतराम के पास वह पैसे नहीं थे ।

Exit mobile version