Site icon Samagra Bharat News website

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीएम ने किया मंजूर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 फरवरी। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा भी मंजूर कर दिया है।
गौरतलब है कि 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था। वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Exit mobile version