Samagra Bharat News website

मणिपुर की राजयपाल अनुसुइया उइके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2मार्च। माननीय सुश्री अनुसुइया उइके राज्यपाल मणिपुर ने दिनांक 22 फरवरी 2023 को अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत देश के यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में भेंट की । उन्होंने छत्तीसगढ़ के उपरांत मणिपुर में राज्यपाल पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए मणिपुर में कार्य करने के लिए मार्ग दर्शित करने एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया।

अनुसुइया उइके ने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से शिष्टाचार की भेंट-
मणिपुर की राजयपाल अनुसुइया उइके ने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति मुर्मू से अपना आशीर्वाद और मार्ग दर्शन बनाये रखने का अनुरोध किया।

Exit mobile version