Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने शिलांग में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“श्री @SangmaConrad जी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। आज शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई। मेघालय को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके प्रयास के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

Exit mobile version