Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के आलेख को साझा किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एक आलेख साझा किया। यह आलेख ‘हर महिला की कहानी मेरी कहानी – मैं महिला-पुरुष समानता को लेकर आशान्वित क्यों हूं’दरअसल भारतीय महिलाओं की अदम्य या अजेय भावना और स्‍वयं उनके अपने जीवन वृतांत के बारे में है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
‘त्रिपुरा से लौटते समय मैंने इस आलेख को पढ़ा और इसे अत्‍यंत प्रेरणादायक पाया। मैं अन्य लोगों से भी इसे पढ़ने का अनुरोध करूंगा। महिला दिवस पर यह एक अत्‍यंत प्रेरणादायक व्यक्तित्व का जीवन वृतांत है, जिन्होंने जन सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और आगे चलकर भारत की राष्ट्रपति बनीं।’

Exit mobile version