Samagra Bharat News website

वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 का आयोजन नई दिल्ली में 03 से 05 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,11 मार्च।‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2023’ के दूसरे संस्करण का आयोजन के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 03 से 05 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा। डब्ल्यूएफआई-2023 के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, पशुपति कुमार पारस और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल ने डब्ल्यूएफआई-2023 के लिए वेबसाइट, प्रचार पुस्तिका और प्रचार वीडियो जारी किया।

पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पशुपति कुमार पारस ने इस बात पर बल दिया कि भारत कई निवेश अवसरों के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में। उन्होंने डब्ल्यूएफआई-2023 के पांच प्रमुख तत्वों को रेखांकित किया जैसे मोटे अनाज- ‘श्री अन्न-द सुपर फूड ऑफ इंडिया’, नवाचार और संवहनीयता ‘हरित खाद्य’, श्वेत क्रांति 2.0, भारत को एक निर्यात केंद्र बनाना और प्रौद्योगिकी एवं डिजिटलीकरण पर ध्यान केंद्रित करना।

केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा कि सरकार को विश्वास है कि इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पूरी दुनिया से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के अग्रणी खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

https://twitter.com/MOFPI_GOI?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1634107533618188289%7Ctwgr%5Effe604160b5b525930ef8e9dcb2e58b0583588a6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D1905799

Exit mobile version