Site icon Samagra Bharat News website

संविधान महोत्सव कार्यक्रम 17 को गोवा राजभवन में, मुख्य अतिथि राज्यपाल होंगे।

समग्र समाचार सेवा
पणजी / गोवा ,12 मार्च। आजादी के 75 वर्षो पर केंद्र सरकार दवारा आयोजित अमृत महोत्सव में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान के सहयोगार्थ सविंधान का सम्मान समारोह “संविधान महोत्सव” कार्यक्रम 17 मार्च 2023 को (सांयकालीन) दरबार हॉल, राजभवन – गोवा में किया जाएगा जिसमे मुख्य अतिथि पीएस ,धारण पिल्लई गोवा के राज्यपाल, ए. नारायण स्वामी राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक मंत्रालय, भारत सरकार, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष सहित से कई विधायकगण और कई विभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदसयगण, अधिकारीगण, विश्वविद्यालयो के कुलपति सहित अन्य बुद्धिजीवी प्रतिनिधि शामिल होंगे! यह जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन की डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान के सदस्य एवं संविधान सम्मान समिति के अध्यक्ष सूरजभान कटारिया ने बताया की इसी समारोह में अति वरिष्ठ महानुभावो को सविधान सम्मान पुरुस्कार – 2022 भी प्रदान के जांयेंगे! इस समारोह के आयोजन के लिए वह स्वयं संयोजक तथा उनके साथ 3 सहसंयोजक अशोक खरटमल, मनोज कुमार मन्नू राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नमो संघ , डाक्टर राकेश गोयल चेयरमैन ह्यूमन प्राइड ग्रुप तथा श्रीमती दीपाली एस जैन को नियुक्त किया गया हैं भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बना और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस वर्ष 26 नवंबर 2023 में यह 74वा वर्ष पूरे करके 75 में वर्ष में प्रवेश करेगा। कटारिया ने बताया की हमारे देश में स्वन्त्रता दिवस 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के बाद तीसरे राष्ट्रीय उत्सव 26 नवंबर को संविधान दिवस की महत्वता को देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 वर्ष में संसद के दोनों सदनों में भव्य आयोजन कर आरम्भ की है जो की हम सभी के गौरव का विषय है मौजूदा केंद्र सरकार ने सविधान दिवस महोत्सव 26 नवंबर को देश भर में मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया की हमारे देश का संविधान दिवस हम सभी को हमारे मौलिक अधिकारों के साथ देश की एकता अखंडता को कायम रखने की प्रेरणा देता है।

Exit mobile version