Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ‘नाटू नाटू’ की पूरी टीम को बधाई दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर भारतीय संगीतकार एम.एम. कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और पूरी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह असाधारण है और ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता पूरे विश्व में है।

अकादमी के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“असाधारण!
‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता विश्व स्तर पर है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए @mmkeeravaani, @boselyricist और पूरी टीम को बधाई।
भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। #ऑस्कर”

Exit mobile version