Site icon Samagra Bharat News website

विख्‍यात अभिनेता समीर खाखर का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,15 मार्च।नुक्कड़ और सर्कस जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए विख्‍यात अभिनेता समीर खाखर का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। वे श्‍वास संबंधी बीमारियों से पीडित थे। बाद में उनकी स्थिति गंभीर होती चली गई और मल्टीपल ऑर्गन फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई।

समीर खाखर टीवी शो नुक्‍कड, सर्कस और श्रीमान -श्रीमति में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्‍होंने ‘परिंदा’ जैसी मशहूर फिल्म के अलावा विकास बहल की वेब-सीरीज़ ‘सनफ्लावर’ में भी काम किया। अंतिम संस्कार कल मुंबई के बोरीवली में होगा।

Exit mobile version