Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने भारत को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत को स्वस्थ रखने की दिशा में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उनकी सराहना की है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर, प्रधानमंत्री ने एक स्वस्थ भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को भी दोहराया और लोगों के टीकाकरण में भारत की तेज गति को भी याद किया।

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“भारत को स्वस्थ रखने के लिए हमारे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए बधाई।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर हम लोगों को टीकाकरण करने में भारत की तेज गति को भी याद करते हैं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

Exit mobile version