Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति 16 से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की यात्रा पर रहेंगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 से 21 मार्च, 2023 तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगी।

16 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी।

17 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगी। इसी दिन, वे तिरुवनंतपुरम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी। नागरिक स्वागत समारोह में, राष्ट्रपति ‘रचना के माध्यम से कुदुम्बश्री@25: केरल में महिलाओं की समकालीन कहानियाँ” और अनुसूचित जनजाति के व्यापक विकास से जुडी योजना, ‘उन्नति’ का भी उद्घाटन करेंगी।

18 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र जाएंगी। उसी शाम, वे कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

19 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति कवरत्ती में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

Exit mobile version