Site icon Samagra Bharat News website

पटना रेलवे स्टेशन की स्‍क्रीन पर 3 मिनट तक चलती रही पॉर्न क्लिप, VIDEO वायरल होने पर केस दर्ज

समग्र समाचार सेवा
पटना, 21मार्च। रविवार सुबह 10 बजे पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर विज्ञापनों के बजाय अश्लील क्लिप चली, जो करीब 3 मिनट तक चलती रही. इस बीच कई यात्रियों ने इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया.

रेलवे सुरक्षा बल ने हस्तक्षेप किया और फुटेज को रोक दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विजुअल वायरल हो गए और यूजर्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ रेल मंत्रालय को भी टैग कर दिया. इस घटना को लेकर यूजर्स ने काफी हंगामा किया.
दत्ता कम्युनिकेशन नामक एक एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो स्क्रीन पर विज्ञापन और सूचना चलाने के लिए जिम्मेदार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी को रेलवे ने ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है.

Exit mobile version