Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर पकड़े जाने पर 44 पर एफआईआर दर्ज, 4 गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं. दरअसल आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में 100 केस दर्ज किए गए हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में से दो लोगों की प्रिंटिंग प्रेस है.

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने इस कार्रवाई में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से करीब 2 हजार पोस्टर जब्त किए. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए गए थे.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि उसने 100 एफआईआर दर्ज की हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन 100 में से 36 एफआईआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोध में छापे गए पोस्टरों के संबंध में हैं, जिन पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं था. अन्य सभी FIR दूसरे मामलों से जुड़ी हैं. पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस एक्ट एंड डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत 36 FIR की हैं.

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर में पहुंचाए 2000 पोस्टरों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के आईपी इस्टेट एरिया में एक वैन से इन पोस्टरों को अपने कब्जे में लिया.

वैन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे यह सभी पोस्टर आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर में पहुंचाने के लिए कहा गया था. यही नहीं, उसने बताया कि सोमवार को भी उसने दो कंसाइनमेंट आम आदमी पार्टी के दफ्तर में पहुंचाए थे.

गिरफ्तार प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्हें ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के 50 हजार पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था. पुलिस के अनुसार उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस के के मालिकों को इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि इन पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा था.

Exit mobile version