Site icon Samagra Bharat News website

मनमीत के. नंदा को मिला इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मार्च। 20 मार्च 2023 को इन्वेस्ट इंडिया की 32 वीं बोर्ड बैठक में, बोर्ड ने सुश्री मनमीत के नंदा, आईएएस, पश्चिम बंगाल कैडर (2000 बैच) को इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में पूर्णकालिक नियमित होने तक नियुक्त किया।

दीपक बागला के इस्तीफे के बाद सुश्री नंदा ने कार्यभार संभाला।

बोर्ड ने इन्वेस्ट इंडिया की स्थापना में दीपक बागला के नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने लगभग 8 वर्षों तक संगठन की सेवा की है और इन्वेस्ट इंडिया के विकास में योगदान दिया है।

Exit mobile version