Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने पुणे से सांसद श्री गिरीश बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे से सांसद श्री गिरीश बापट के निधन पर दुःख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट्स में कहा है कि;
श्री गिरीश बापट जी एक विनम्र और मेहनती नेता थे। उन्होंने कर्मठता के साथ समाज की सेवा की। श्री बापट ने महाराष्ट्र के विकास के लिए वृहद स्तर पर कार्य किये और वे पुणे के विकास के लिए विशेष रूप से तत्पर थे। उनका निधन बहुत दुःखद है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ॐ शांति
श्री गिरीश बापट जी ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने और इसे सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे एक मिलनसार विधायक थे और उन्होंने हमेशा जन कल्याण के मुद्दों को उठाया। श्री गिरीश बापट जी ने एक प्रभावशाली मंत्री और बाद में पुणे के सांसद के रूप में निर्वाचित होकर अपनी पहचान स्थापित की। उनके सराहनीय कार्य सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।

Exit mobile version