Site icon Samagra Bharat News website

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, नहीं लगाने पड़ेगे अब कोर्ट के चक्कर

समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 30मार्च। एक्टर सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सलमान खान को अंधेरी कोर्ट में अब हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी। अंधेरी कोर्ट की ओर से जारी किए गए समन को भी हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। बता दें कि पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के आरोपों को गलत बताते हुए कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ वर्ष 2019 में की गई शिकायत को खारिज कर दिया है।

बताते चलें कि 2019 में अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की। पत्रकार ने सबसे पहले अपनी शिकायत अंधेरी में मैजिस्ट्रेट के पास की थी।

Exit mobile version