Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में प्रेरणा देता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।”

Exit mobile version