Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने इंदौर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और उनसे स्थिति की जानकारी ली।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“इंदौर में हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। सीएम @ChouhanShivraj जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार तेज गति से बचाव और राहत कार्य कर रही है। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना में प्रभावित हुए सभी लोगों व उनके परिजनों के साथ हैं।”

Exit mobile version