Site icon Samagra Bharat News website

भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे सुसाइड केस में गायक समर सिंह के खिलाफ यू पी पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ , 31मार्च। भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को समर सिंह के विदेश भागने का शक है। समर सिंह की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी भी जारी है। मुंबई, पटना के अलावा वाराणसी और आजमगढ़ में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

इस बीच वाराणसी के सारनाथ थाने पर आकांक्षा दुबे के लिए इंसाफ मांगने के लिए उनकी मां और भाई के साथ दर्जनों समर्थक और परिजन पहुंचे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मां ने समर सिंह और उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने समर सिंह को फांसी देने की मांग की है।

Exit mobile version